गुवाहाटी। आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बना, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। गुवाहाटी के खानापारा में भव्य समारोह आयोजित किया गया। शपथ लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सरमा के साथ चार नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदला गया है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में भी हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, असम और उत्तर प्रदेश की जनता बहुत खुश है क्योंकि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम में एनडीए सरकार बनी है। भाजपा राज्य के समग्र विकास के लिए काम करती है। हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, हम बहुत खुश हैं, क्योंकि भाजपा-एनडीए ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में चुनाव जीते हैं। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी। हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अब नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिका और असम के बीच पहले से कई व्यापारिक संबंध हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम दोनों देशों के लिए लाभकारी नए अवसरों की पहचान करेंगे।
हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार बने असम के सीएम, तीन दलों के चार विधायक बने मंत्री
