प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट, 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; इन जिलों को लेकर विशेष चेतावनी जारी

प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट

लखनऊ । बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिलों में सोमवार को भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पश्चिमी इलाकों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म होंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में स्थिति और भयावह होने वाली है। बुंदेलखंड समेत कुल 21 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जिलों में उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की गई है।
सर्वाधिक तापमान वाले जिले:- बांदा- 47.6 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज- 46.8 डिग्री सेल्सियस, झांसी- 45.7 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर-45.6 डिग्री सेल्सियस
इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट:- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।
उष्ण रात्रि होने की संभावना:- शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आसपास के क्षेत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *