अतुल मिश्र,
झूँसी, प्रयागराज। प्रयागराज के नवविस्तारित वार्ड 75 के सेक्टर 6 में सीवर लाइन की गम्भीर समस्या पीछे कई दिनों से बनी हुयी है। सेक्टर6 में साईं मंदिर के निकट सीवर लाइन के जाम हो जाने से दुर्गंध युक्त पानी पिछले कुछ दिनों से बह रहा है। उचित निकासी न होने के कारण जमा हो रहे पानी से चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है। सेक्टर निवासियों व दुकानदारों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा। स्थानीय पार्षद व नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना भी कई बार दी गई है किन्तु केवल स्थलीय दौरा करके अपने दायित्व की खानापूर्ति कर ली गयी।समस्या जस की तस बनी हुई। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के शीघ्र निस्तारण के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है ।
सीवर लाइन से बहते हुए गन्दे पानी के कारण लोगों का जीना मुहाल
