सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा

सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ के कुकरेल वनक्षेत्र में वृक्षारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया। आज प्रदेश भर में पांच करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण के गंभीर संकट से ग्रसित है क्योंकि हर कोई जानता है कि यह एक मानव निर्मित संकट है और इसका समाधान हमें ही करना है। पर्यावरण संकट के कारण हम लोग हर वर्ष मौसम चक्र में बदलाव सहित अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसी स्थितियों को देखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले कार्य से खुद को दूर करे और पर्यावरण संरक्षण करने वाले कार्यों से जुड़े। इस संकट का समाधान हम सबको मिलकर ही निकालना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *