मौलाना शहाबुद्दीन बोले- कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन से दूर रहें मुसलमान; जताई ये आशंका

मौलाना शहाबुद्दीन बोले- कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन से दूर रहें मुसलमान; जताई ये आशंका

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम नौजवानों से अपील की है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा है। मौलाना ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन से मुस्लिम नौजवान दूर रहें। जब यह कार्यक्रम चल रहा हो तो उस इलाके से भी न गुजरें। रजवी ने आशंका जताई है कि किसी भी विवाद की जिम्मेदारी मुस्लिम युवाओं पर डाली जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अंदेशा है कि कहीं कोई बवाल या विवाद होता है तो उसकी जिम्मेदारी मुस्लिम नौजवानों के सिर फोड़ दी जाएगी। रजवी ने पिछले धरना-प्रदर्शनों का हवाला दिया। इनमें एनआरसी, वक्फ संशोधन बिल का विरोध और किसान आंदोलन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों के परिणाम सभी ने देखे हैं। रिजवी ने मुस्लिम नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह अपील की है। मौलाना रजवी ने एक फारसी कहावत का उल्लेख किया कि नज़ला उसी के कमजोर हिस्से पर गिरता है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान एक कमजोर अल्पसंख्यक हैं। इसलिए किसी भी बवाल में मुस्लिम नौजवान ही बलि का बकरा बन सकते हैं। उन्होंने दिल्ली के मुस्लिम युवाओं से विशेष अपील की है। उनसे धरना-प्रदर्शन में शामिल न होने और उस इलाके से दूर रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *