गोमती में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता का बुढ़ापे का सहारा छिना

गोमती में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता का बुढ़ापे का सहारा छिना

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। अवसानेश्वर धाम में गोमती में बुधवार को स्नान करने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने पहले छोटे भाई को बाहर निकाला। उसे गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बड़े भाई का शव डूबने के करीब 40 मिनट बाद बरामद हुआ। थाना लोनीकटरा के गांव बुधनापुर के अशोक कुमार पांडेय के गजेंद्र पांडेय उर्फ हनी (14) व देवेंद्र पांडेय उर्फ हैप्पी (18) अपने चचेरे भाई मनू पांडेय (12) व साथी आदर्श पाल (14) के साथ बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे दो बाइक से अवसानेश्वर धाम दर्शन करने आए थे। गोमती में स्नान के दौरान छोटे भाई हनी को डूबता देख बचाने आगे बढ़ा हैप्पी भी डूब गया। हनी को कुछ ही देर में गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, बड़े भाई का शव देर से बरामद हुआ। दोनों भाईयों में बड़ा आईटीआई व छोटा कक्षा आठ में पढ़ रहा था। दोनों बाराबंकी शहर में रहते थे और मंगलवार शाम घर आए थे। अशोक के कुल तीन संतानों में एक बेटी का विवाह तीन साल पहले हो चुका है। पत्नी की पहले मौत हो चुकी है वहीं दो बेटों की मौत से बुढापे का सहारा भी छीन गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *