मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026-27 अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग के सभी बैच का हुआ शुभारंभ

महोबा। कृष्ण कुमार द्विवेदी।। राजकीय वीर भूमि स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026-27 अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग के सभी बैच (सिविल, नीट, जेईई, एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षा इत्यादि) का शुभारंभ हुआ इस उपलक्ष्य में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम को प्रारंभ किया |
आज मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग सत्र 2026-27 के प्रारंभ प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अत्यधिक स्टूडेंट्स की संख्या और उनका उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई, उन्हें पूर्ण विश्वास प्राप्त हुआ की वह अपनी तैयारी को मजबूत करके जल्द ही सरकारी नौकरी में सिलेक्शन प्राप्त करके, अपने भविष्य को उज्ज्वल करेंगे | जिलाधिकारी द्वारा सभी स्टूडेंट्स को अभ्युदय योजना की जानकारी, तैयारी किस बेहतर प्रक्रम से करनी है, संबंधी सुझाव दिए गए । आज आयोजित कार्यक्रम में योजना संबंधी पटल सहायक मो फरीद, ऑपरेटर शिवम साहू, महाविद्यालय एवं अभ्युदय समस्त अध्यापक डॉ डी. के. खरे, डॉ शैतान सिंह, शैलेष कुमार, डॉ नित्य किशोर सोनी, अपर्णा नायक, शैलेन्द्र कुमार, नरेन्द्र सोनी, विवेक कुमार सिंह, प्रबल कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, शशांक कुमार गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *