औरैया के बदहाल यमुना तट पर चला 171 वें चरण का सफाई अभियान

अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण व क्षतिग्रस्त स्नान कुंड के जीणोंद्धार हेतु सर्वसम्मति से बिंदुवार विचार विमर्श किया गया। औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आज रविवार को प्रातः 7 बजे यमुना तट की स्वच्छता सौंदर्यीकरण व जनहित को दृष्टिगत रखते हुए 171 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, बारिश के मौसम में प्रतिवर्ष यमुना तट बाढ़ के पानी से जलमग्न हो जाता हैं, पानी के साथ तमाम अपशिष्ट, कूड़ा, गंदगी, मिट्टी, लकड़ी आदि यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में अपना स्थान बना लेती है, यमुना तट पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता हैं, यमुना तट पर गए हुए लोगों को गंदगी होने के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं, आज समिति के सदस्यों द्वारा सफाई यंत्रों के सहयोग से यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर जन-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई की गयी, जिससे यमुना तट पर दिवंगत व्यक्ति की अंत्येष्टि हेतु शव यात्रा में आए हुए लोगों को सुविधा मिल सकेगी। सफाई अभियान के उपरांत यमुना तट पर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक “औरैया रत्न” आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पावन यमुना नदी की स्वच्छता व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु समिति द्वारा विगत लगभग 12 वर्षों से अनवरत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके चलते लगभग 49 टन कचरा अपशिष्ट यमुना नदी में जाने से रोका गया। उन्होंने बताया कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र पतित पावनी यमुना नदी में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई गंन्दे नाले अनवरत गिर रहे हैं, जिससे यमुना नदी लगातार प्रदूषित हो रही हैं, गौरतलब हैं कि प्रमुख धार्मिक पर्वों पर शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते यमुना नदी में डुबकी लगाने आते हैं, यमुना नदी प्रदूषित होने के कारण उनके मन में अंतरात्मा से काफी पीड़ा होती हैं, लेकिन यमुना मैया की प्राचीन कथा की लीला में अंतर्ध्यान होकर श्रद्धालु स्नान करते हैं। समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन, औरैया से यमुना तट के समीप वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर यमुना नदी में अनवरत गिर रहे अनवरत गंदे नालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की हैं। सफाई अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, शिखर बिश्नोई (लव), राजीव पोरवाल (रानू) व आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, अजय कुमार, रामप्रसाद आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *