‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन निरुद्ध और कई के चालान

‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन निरुद्ध और कई के चालान

आरटीओ प्रवर्तन और यात्री कर अधिकारी ने चलाया संयुक्त अभियान, जीपीएस-सीटीवी और फिटनेस की कड़ी जांच
राहुल कुमार

उरई, जालौन। बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने मंगलवार को “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन और आनन्द राय कुरील, यात्री/मालकर अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर चल रहे स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। जांच में 03 स्कूली वाहन परिवहन नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते पाए गए। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना माधौगढ़ में निरुद्ध कर दिया गया। अन्य कई वाहनों का चालान भी किया गया। औद्योगिक क्षेत्र उरई में की गई चेकिंग के दौरान 02 स्कूली वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन्हें औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी उरई में निरुद्ध किया गया। साथ ही अन्य वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें। इनमें जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, आपातकालीन द्वार, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट और प्रशिक्षित चालक अनिवार्य हैं। लापरवाही बरतने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। परिवहन विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन की सुरक्षा स्थिति और जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *