लखनऊ। मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ जवान विनीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर दुबग्गा से अवध चौराहे जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन में दोबारा पोस्टमार्टम, निष्पक्ष जांच, शहीद का दर्जा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग उठाई गई। जाम के चलते दुबग्गा से कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाला यातायात भी प्रभावित रहा।
मणिपुर में सीआरपीएफ जवान की मौत, लखनऊ में शव रखकर बवाल-हंगामा
