ब्राम्हण स्वयं सेवक संघ सामाजिक संगठन है, पूरे देश में हो रहा विस्तारः अरविंद कुमार तिवारी

ब्राम्हण स्वयं सेवक संघ सामाजिक संगठन है, पूरे देश में हो रहा विस्तारः अरविंद कुमार तिवारी

बीएसएस नाम से आरएसएस को हुई थी बड़ी आपत्ति
नीरेन्द्र सिंह

लखनऊ। ब्राम्हण स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने आज कानपुर में कहा कि हमारे संगठन ब्राम्हण स्वयं सेवक संघ (बीएसएस) का प्रमुख उद्देश्य समाज की सेवा उसके हितो की रक्षा सुख-दुख में सहभागिता सहयोग के साथ अपने आत्मगौरव को शिखर पर पहुंचाने के साथ ही सभी ब्राम्हण संगठनों को एक मंच पर लाकर आवाज़ बुलंद करने का है। राजनीति में हमारा संगठन नहीं उतरेगा न ही कोई चुनाव लड़ा जायेगा बल्कि ब्राम्हण किसी भी दल का हो या किसी भी दल में हो हमारा संगठन सब को एक सामाजिक मंच पर लाने का काम कर रहा है। धीरे-धीरे करके पूरे देश में बीएसएस की इकाईयों का गठन किया जा रहा है संगठन के विस्तार के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। अरविंद तिवारी कानपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक द्विवेदी के आवास पर वार्ता करते हुए कहा कि राजनीति में ब्राम्हण किसी भी राजनीतिक दल का पिछलग्गू क्यों बने जब उसके पास स्वयं की बहुत बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राम्हणों ने भाजपा की स्थिर सरकारें बनवाई लेकिन भाजपा ने कुछ काम ऐसे किये जो ब्राम्हण के विरोध में जा रहे हैं। हम इस लिए भाजपा की भी समर्थन नहीं कर रहे हैं। जो ब्राम्हणों के सम्मान पद प्रतिष्ठा उनकी जरूरतों के लिए आगे रहेगा और काम करके दिखायेगा हम उसके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज को अपनी ताकत बना कर रहना होगा इसके लिए समाज स्वयं सक्षम बने सरकारों के आगे झूके नहीं। साथ ही कुरीतियों, अंधविश्वासों का विरोध करें, इन्हें दूर रखे। गरीब ब्राम्हणों की हर संभव मदद के लिए बीएसएस हमेशा तैयार रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विमल पाण्डेय प्रांतीय मंत्री कानपुर बुंदेलखंड, राजकुमार द्विवेदी प्रांतीय मंत्री कानपुर बुंदेलखंड प्रांत, विजय तिवारी जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण, विवेक द्विवेदी जी प्रदेश उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड प्रांत प्रमुख, रत्नेश त्रिपाठी जिला महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ, अर्चना शुक्ला जिला सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ, विशाल त्रिपाठी कानपुर जिला मंत्री, प्रियांशु त्रिपाठी कानपुर मंडल अध्यक्ष युवा, नीलेंद्र त्रिपाठी कानपुर जिला अध्यक्ष, रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *