
आपदा की घड़ी में मानवता का हाथ, नेपाल में राहत अभियान बना उम्मीद की किरण प्रो मनोज कैन संरक्षक इकाई दिल्ली प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन परिवार का सराहनीय सेवा अभियान – प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर प्रतिदिन राहत सामग्री एवं
आर्थिक सहायता का वितरण जारी
नेपाल ब्यूरो
काठमांडू/ कोसीपारी वक्त दर्शन कार्यालय। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच इन दिनों मानवता, सेवा और संवेदना की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। संकट की इस कठिन घड़ी में अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन परिवार नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। एसोसिएशन द्वारा प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को दैनिक जीवन में उपयोगी राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस मानवीय राहत अभियान का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन नेपाल राष्ट्र के अध्यक्ष एवं दैनिक वक्त दर्शन समाचार पत्र नेपाल के उप-संपादक मा. यबराज आचार्य जी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को समझ रहे हैं और यथासंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
अभियान में अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत नेपाली महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा माननीया यमुना कोशी जी, अंतरराष्ट्रीय सनातन संरक्षक श्री श्री श्री दिव्यशक्ति शिवशक्ति बाबा महाराज जी, नेपाल राष्ट्र की प्रथम जगत जननी माता दीपा कटुवाल जी अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन संरक्षक नेपाल राष्ट्र महिला प्रकोष्ठ सहित एसोसिएशन परिवार के अनेक सदस्य सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।
राहत अभियान के माध्यम से प्रभावित परिवारों को दैनिक जीवन की आवश्यक राहत सामग्री के साथ धनराशि भी वितरित की जा रही है। सेवा कार्य को निरंतर गति देते हुए एसोसिएशन का उद्देश्य आपदा की मार झेल रहे परिवारों को यह भरोसा दिलाना है कि विपत्ति की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं अधिवक्ता कु. आशीष भदौरिया की प्रेरणा एवं निर्देशन में यह राहत अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। एसोसिएशन परिवार का यह प्रयास पत्रकारिता को केवल समाचारों तक सीमित न रखकर समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा और मानवीय सरोकारों से जोड़ने का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
सेवा ही सबसे बड़ा संदेश
आपदा के अंधकार के बीच राहत की छोटी-सी पहल भी किसी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है। नेपाल में चल रहा यह अभियान इसी भावना को चरितार्थ करते हुए “मानवता सर्वोपरि” का संदेश दे रहा है। एसोसिएशन परिवार ने राहत एवं सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है, ताकि अधिक से अधिक प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
