
रियल मीडिया नेटवर्क
कानपुर।सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर की बैठक केंद्रीय कार्यालय दर्शन पुरवा कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। शुभारंभ सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में घर घर जोड़ों ब्राह्मण में उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले, विधानसभा क्षेत्रों, वार्ड, ब्लाकों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में निवास करने वाले ब्राह्मणों का फार्म भराये जायेंगे , प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जा रही है संगोष्ठी आयोजित कर यूजीसी समाप्त करने, संस्कृत आचार्यो की नियुक्ति करने, सवर्ण आयोग का गठन करने के विचार करने और ब्राह्मण एकता करने और ब्राह्मणों की समस्याओं कैसे दूर किया जाये विचार विमर्श किया जायेगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी के नेतृत्व में सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है 31अगस्त तक 135 विधानसभा क्षेत्रो में बैठक हो चुकी है। अवस्थी ने कहा कि हर राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों की उपेक्षा की जा रही ब्राह्मण जनप्रतिनिधि विधायक और सांसद ब्राह्मण समाज की उन्नति केलिए कोई काम नहीं करते जब चुनाव आते हैं तो ब्राह्मण मोह आ जाता है किसी भी जनप्रतिनिधि ने यूजीसी का विरोध खुलकर नहीं किया गया है ।समारोह को सम्बोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने अस्तित्व को बचाने केलिए एक जुट होकर राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का ऐहसास कराना होगा उन्होंने कहा कानपुर जिले में 8 लाख ब्राह्मणों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है तथा परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य घर घर जाकर ब्राह्मणों के फार्म भरवाने का कार्य कर रहे हैं।पूरे प्रदेश में 31अगस्त 2026 तक 50लाख ब्राह्मणों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है अब इस अभियान को 30सितम्बर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। 7 जून 2026 से 31अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश भर मे 19लाख 57हजार 754 फार्म भरे जा चुके है। कानपुर में 36 हजार 952 फार्म भर ब्राह्मणों को जोड़ा गया है। सम्बोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि कानपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों वार्डों एवं ब्लाकों में बैठकें की जा रही है कानपुर जिले में 8 लाख ब्राह्मणों को घर घर जाकर फार्म भरवा कर जोड़ा जायेगा । 7 जून 2026से 31अगस्त 2026तक कानपुर जिले में 36 हजार 952 फार्म भरे जा चुके है। बैठक को डा आर एन द्विवेदी कान्ती किशोर अवस्थी एड सीमा गौतम, पूनम शुक्ला,अंजलि तिवारी, बबिता मिश्रा, नीलम तिवारी, अंकिता पाठक शशी कान्ता अवस्थी डा माधुरी मिश्रा समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
