कालपी के करमचंद्रपुर में बारिश का कहर, पानी में घिरे आशियाने – 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची मदद – डीएम के आदेश हवा-हवाई

राहुल कुमार

उरई जालौन। जनपद जालौन की कालपी तहसील के ग्राम पंचायत करमचंद्रपुर में भारी बारिश ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश से गांव के कई घरों में पानी भर गया है और ग्रामीणों के आशियाने चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने से 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची है। घरों में रखा अनाज, बर्तन और जरूरी सामान पानी में भीग गया है। कई परिवार ऊंचे स्थानों और छतों पर रात गुजारने को मजबूर हैं।गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने चक्रवाती मौसम को लेकर 24 घंटे के भीतर राहत पहुंचाने और तहसील से ग्राम पंचायत तक निगरानी के स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन करमचंद्रपुर में जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी लेखपाल, प्रधान या तहसील का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल जल निकासी, राहत सामग्री और चिकित्सा सुविधा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *