बारिश की बौछार पर भारी पड़ी भक्तों की आस्था, झूमते-नाचते बप्पा को दी अंतिम विदाई

कानपुर। किदवई नगर में आस्था का सैलाब बारिश पर भारी पड़ा। सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं दुर्गा मंदिर समिति (पंजी) के तत्वावधान में रतनलाल शर्मा स्टेडियम के निकट आयोजित 15वें विशाल 13 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव-2026 का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर भव्य समापन हुआ। पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश की बौछारों के बीच महिलाओं, बच्चों एवं क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते-नाचते हुए गणपति बप्पा को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी। चारों ओर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूर्व अनंत चतुर्दशी पर गणेश पूजन, हवन, आरती, कथा एवं प्रसाद वितरण हुआ तथा दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में बउवा चौहान, मुकुंद गुप्ता, अमित मिश्रा, विष्णु शर्मा, शिव मिश्रा, कृष्णा शर्मा, वरुण सिंह, मनी शुक्ला, सौरभ, मोहित, रोहित, ननकी, अक्षत, बन्नू, पप्पू तिवारी, त्रिपाठी जी, ऋतिक, अमित पांडे, साहिल पाल एवं लकी सरदार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। महिला मंडल से नीलम चौहान, रेनू मधु शुक्ला, मधु मिश्रा, डॉली द्विवेदी, नीलम गुप्ता, पूजा गुप्ता, पूनम, सुनीता सिंह, मीरा गुप्ता, सुहानी पाल, सुनीता शर्मा, सुशील श्रीवास्तव, बेटू मिश्रा, कंचन सक्सेना, अर्चना सक्सेना, हेमलता, लक्ष्मी द्विवेदी, आशा गुप्ता, सुषमा भारद्वाज, लक्ष्मी तिवारी, संध्या अवस्थी, अर्चना, ज्योति, मधु, राखी गुप्ता, पीहू गुप्ता, शिवानी, आशा राठौर एवं शांभवी गुप्ता ने सहभागिता की। सफल आयोजन में महिला मंडल अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान, महामंत्री रेनू मधु शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, मधु मिश्रा एवं डॉली द्विवेदी, संरक्षक आशा त्रिवेदी, किरण पांडे, डॉ. सुषमा सिंह एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। समाजसेवी वीरेंद्र चौहान सहित क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। नम आंखों से बप्पा को विदाई देते हुए सभी ने अगले वर्ष पुनः स्वागत का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *