13 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजीं आशा बहुएं, सीएमओ के नाम सौंपा ज्ञापन

सीएचसी तुलसीपुर में अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार को ज्ञापन सौंपतीं आशा कार्यकर्ता

तुलसीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में अपनी विभिन्न समस्याओं और 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहुओं ने एकजुट होकर जोरदार आवाज उठाई।लखनऊ में 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में हिस्सा लेने से पहले क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम संबोधित आशा कार्यकर्ता अधीक्षक डॉक्टर सुजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा दी।आंदोलन की कमान संभाल रहीं तहसील अध्यक्ष अंजनी देवी ने कहा कि बलरामपुर समेत पूरे देवीपाटन मंडल की आशा बहुएं अपनी वर्षों पुरानी मांगों के हक में राजधानी की ओर रुख कर रही हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार जब तक उनकी सभी जायज मांगें नहीं मान लेती, तब तक लखनऊ में यह अनिश्चितकालीन आंदोलन पूरी मजबूती से जारी रहेगा।कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में हर महीने कम से कम 26 हजार रुपये का मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा, अस्पतालों में रात में ठहरने के लिए विश्राम गृह, काम के घंटे निर्धारित करने, गर्भवती आशा बहुओं को मातृत्व अवकाश देने और धरना प्रदर्शन के दौरान उन पर काम का कोई दबाव न बनाने जैसी जरूरी बातें शामिल हैं।इस मौके पर ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष अंजनी देवी के साथ गीता, पूनम, सीता देवी, सावित्री, शीला देवी, सुशीला, अनीता, कंचन देवी, सरोज, नीतू, सुमन, सिरोमणि और सुनीता सहित क्षेत्र की कई आशा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *