जगदीश श्रीवास्तव।
हमीरपुर राठ। तहसील परिसर और खंड विकास कार्यालय में आज शुक्रवार को एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान को सकुशल संपन्न कराया गया। तहसील परिसर में दो बूथ बनाए गए तो वहीं खंड विकास कार्यालय में एक बूथ बनाकर मतदान कराया गया। वहीं सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया धीमी रही लेकिन दोपहर के बाद मतदान प्रक्रिया में कुछ तेजी अवश्य देखी गई। हालांकि लोग एमएलसी स्नातक चुनाव में मतदान को लेकर बहुत अधिक उत्साहित नजर नहीं आए। जब इस संबंध में लोगों की राय ली गई तो लोगों ने बताया कि उनके द्वारा डाले गए वोटो से नेता लोग जीतकर वीआईपी बन जाते हैं और फिर नेताओं के वीआईपी कल्चर से उन्हीं लोगों को परेशानी होती है। बता दें कि राठ तहसील में भूत संख्या 198 और 199 में लोगों ने एमएलसी स्नातक चुनाव में मतदान किया तो वहीं खंड विकास कार्यालय में बूथ संख्या 200 में वोट डाले गए। राठ तहसील के निर्वाचन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि तीनों बूथों में लगभग 3090 मतदाता हैं। वहीं संपूर्ण हमीरपुर जनपद में 15 हजार 480 मतदाता हैं। तथा सम्पूर्ण हमीरपुर जनपद में एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए 18 मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। वहीं मतदान केंद्र स्थल राठ तहसील के बगल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ ही कदम की दूरी पर मुख्य मार्ग पर राजनीतिक दलों ने बीच सड़क पर पंडाल लगाकर और टेबल कुर्सियां डालकर व प्रत्याशियों का बस्ता बनाकर आधी सड़क को जाम कर दिया था। रही सही कसर कुछ एक नेताओं की लग्जरी गाड़ियों ने पूरी कर दी। जबकि सरकारी अस्पताल जाने वाली यह सड़क इमरजेंसी मार्ग के रूप में जानी जाती है। लेकिन बावजूद उसके नेताओं का जलवा इस सड़क पर कायम रहा और आम जनता को थोड़ी बहुत परेशानी भी उठानी पड़ी। जिस वजह से आम आम नागरिक भी मन मसोसकर मन में कुछ बुदबुदाते हुए नजर आए।
