संदीप धुरिया।
जिला हमीरपुर पुरानी पेंशन बहाली और सेवा सुरक्षा के मुद्दे पर बोले मतदाता, 18 केंद्रों पर मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर हमीरपुर जनपद में मतदान प्रक्रिया जारी रही। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।जनपद में कुल 18 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जा रहा है। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क रहे।प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10:30 बजे तक जिले में पंजीकृत 15,480 मतदाताओं में से 695 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।पुरानी पेंशन और सेवा सुरक्षा बने प्रमुख मुद्देमतदान करने पहुंचे कुछ मतदाताओं ने पुरानी पेंशन बहाली और सेवा सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बताया। मतदाताओं का कहना था कि वे ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं, जो कर्मचारियों की समस्याओं को विधान परिषद में उठाए और उनके हितों की आवाज बने।कुछ मतदाताओं ने धारा 18 और धारा 21 का उल्लेख करते हुए सेवा सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं भी जाहिर कीं। उनका कहना था कि पुरानी पेंशन की बहाली और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाने वाले प्रतिनिधि की जरूरत है।जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाती रही, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
