पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के छोटे भाई के निधन पर लोधी राजपूत महासभा ने जताया शोक

हमीरपुर। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के छोटे भाई गिरजाचरण राजपूत के बीमारी के चलते निधन पर अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा, हमीरपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर राठ स्थित महासभा के कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोकसभा में उपस्थित लोगों ने गिरजाचरण राजपूत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।इस दौरान समता दल यूनाइटेड के मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह,लोधी राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष रूपसिंह लोधी, समता दल के जिलाध्यक्ष जयसिंह लोधी, अनिल सिंह, अवधनरेश श्रीवास, देवेंद्र सिंह लोधी, नरेश कुमार श्रीवास, चंद्रप्रकाश लोधी, जमकरन देवरा, अशोक कुमार बंगरा, मानसिंह, विश्वनाथ, ध्यानपाल औ डेरा और राजकिशोर देवरा सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *