कानपुर। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, साकेत नगर, कानपुर के लक्ष्मी देवी सभागार में सोमवार को शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एम.बी.ए. व एम. सी. ए.के सीनियर एवं नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व. पूर्णचन्द्र गुप्ता जी एवं स्व. योगेंद्र मोहन गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल्लन से हुआ। इस दौरान के छात्र /छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सिंगिंग डांसिंग फन गेम्स जैसे विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं जहाँ पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान की निदेशक डॉ. दिव्या चौधरी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच का संबंध विश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना पर आधारित होता है। सीनियर्स एवं नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर शिक्षक दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग लिया । कार्यक्रम का आयोजन एम. बी. ए. के माधव महाना, क्षितिज चौरसिया ,स्नेहा गुप्ता इत्यादि छात्र /छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडेमिक्स डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकगण,प्रशासनिक स्टाफ एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।
जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शिक्षक दिवस समारोह में दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
