जगदीश श्रीवास्तव
हमीरपुर/राठ। हमीरपुर मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे गोल चौराहे के पहले आर्टिगा और पल्सर मोटरसाइकिल भयंकर टक्कर हो गयी। जिससे कि पल्सर सवार दो लोगों की मौत हो गई और अर्टिगा सवार पाँच लोग घायल हो गए। अर्टिगा सवार घायल 28 वर्षीय गौरव निवासी व थाना हरपालपुर ने बताया कि अपने मित्र 32 वर्षीय घायल अर्पित सिंह परिहार निवासी छतरपुर के कार्यवश फतेहपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से लहराते हुए पल्सर सवार आए और टक्कर मार दी। जिससे कि पल्सर सवार दो अज्ञात की मृत्यु हो गई और कार में बैठे अर्पित सिंह परिहार पुत्र रामपाल सिंह परिहार तथा उनकी माता 58 वर्ष मालती देवी पत्नी स्वर्गीय रामपाल सिंह निवासी छतरपुर, 25 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामनरेश निव खुटला जिला फतेहपुर और 28वर्षीय हरिसिंह पुत्र शिवनारायण निव खुटला जिला फतेहपुर घायल हो गये। जिनको सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया। घायलों में से गौरव और अर्पित को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया है।
