भरुआ सुमेरपुर। सास के साथ खेतों में भूसा लेने जा रही महिला को सिसोलर मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल महिला की सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बदनपुर निवासी रणविजय खंगार की पत्नी पूनम (37) अपनी सास रानी के साथ सुबह करीब 6:30 बजे खेतों से भूसा लेने जा रही थी। सिसोलर मार्ग पर गौरी बदनपुर के मध्य सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे पुत्र अजय (15) व लकी(4) एवं पुत्री कीर्ति (13),बंधन (11),निधि (9) को रोता बिलखता छोड़ गई है।
Related Posts
राठ में वन कटान,लकड़ी ले जाई जा रही उत्तराखंड ,भरा ट्रक चौराहे पर खड़ा
जगदीश श्रीवास्तवराठ हमीरपुर । एक भंडारण से लकड़ी भरकर दूसरे भंडारण की ओर जा रहा ट्रक संख्या UP18 CA 9745…
मारपीट करके हाथ तोड़ने पर चार पर मुकदमा
खबर का असर भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पत्योरा में चचेरे भाइयों के साथ खेत से जबरिया ट्रैक्टर निकालने…
बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हमीरपुर। मौदहा कस्बे की एक छात्रा ने सोमवार की दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे आनन फानन में…
