रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पारा रैपुरा में राजकीय हाईस्कूल में समर कैंप के 11वें दिन प्रधानाध्यापिका रंजना रघुवंशी के निगरानी में योगाभ्यास कराया गया।इसके बाद पाक कला में टोमेटो सूप, ढोकला,केक बनाने की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। पाक कला की रोचक जानकारियों से छात्राएं उत्साहित नजर आई।इसी तरह कस्बे के जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ.स्मृति त्रिपाठी की देखरेख में विभिन्न गतिविधियां हुई। प्रधानाचार्य ने बताया कि राजेंद्र त्रिपाठी ने छात्राओं को टोमेटो सूप बनाना सिखाया।रोचक जानकारियों से छात्राओं ने पाक कला में निपुण बनने का संकल्प लिया।

