रियल मीडिया नेटवर्क
राठ हमीरपुर। तहसील में तैनात एक दबंग और कथित रूप से आपराधिक प्रवृत्ति के कानूनगो से आमजन काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त कानूनगो खुलेआम रिश्वत मांगता है और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्रता करता है। उसके प्रभाव और अधिकारियों से नजदीकी के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, यह कानूनगो पूर्ववर्ती सरकारों में अपनी जातीय पकड़ के कारण विशेष प्रभावशाली माना जाता रहा है। उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन अधिकारियों से करीबी और चापलूसी के चलते आज तक किसी भी ठोस कार्रवाई से वह बचता रहा है। लोगों का आरोप है कि वह न सिर्फ अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है, बल्कि शासन की बची खुची छवि को भी धूमिल कर रहा है।
इस पूरे मामले पर जब क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट और दबंग अधिकारी की शिकायत मैं जल्द ही संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों एवं मंत्री से करूंगी और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग रखूंगी।”
