मधुमक्खियों के हमले में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में मधुमक्खियों के हमले से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिन्दुही निवासी विवेक यादव 25 वर्ष पुत्र रामसिंह अपने साथी अरविंद 38 वर्ष पुत्र चंद्रभान के साथ खेत में फसल कतराई का काम कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना में कस्बे के उपरौस मोहल्ला निवासी उमेश 18 वर्ष पुत्र ब्रजेश सोमवार को पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकाल रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *