सीएलपीए हाईकोर्ट चुनाव: अरुण शुक्ला अध्यक्ष, जय नारायण महामंत्री निर्वाचित

महोबा। कृष्ण कुमार द्विवेदी। इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थित क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन (सीएलपीए) का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला अध्यक्ष और जय नारायण राजपूत महामंत्री चुने गए। जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय बहादुर शिवहरेजवाहर यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

अन्य पदाधिकारी: सुनील सिंह – कोषाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव – संयुक्त सचिव प्रशासन, राम सौमित्र त्रिपाठी – संयुक्त सचिव पुस्तकालय

कार्यकारिणी: गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी, विनोद प्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंघल, आई.के. चतुर्वेदी, एन.आई. जाफरी, मनीष तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, कामेश्वर सिंह, ओंकार सिंह, अवनीश चंद्र श्रीवास्तव

चुनाव अधिकारी रविंद्र शर्मा, राजकुमार गौतम व आलोक कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। निवर्तमान टीम ने नई कार्यकारिणी को प्रभार सौंपा।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष वी.पी. श्रीवास्तव व पूर्व महासचिव पंकज शुक्ला ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *