सदर विधायक के भाई का निधन से शोक

इसरो में वैज्ञानिक रहे बड़े भाई कृषण कुमार गोस्वामी
महोबा ।।कृष्ण कुमार द्विवेदी
4 अगस्त। सदर विधायक राकेश कुमार गोस्वामी के बड़े भाई कृष्ण कुमार गोस्वामी का बीते दिवस बैंगलुरू में देहान्त हो गया। जिनका अंतिम संस्कार पैत्रिक निवास चरखारी में संपन्न हुआ अंतिम यात्रा में तमाम जनप्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में लोग पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चलें कि मृतक श्री गोस्वामी इसरो में वैज्ञानिक थे तथा बैंगलुरू में ही निवास करते थे। बीते दिवस 90 वर्ष की आयु में उनका निधन होने से कस्बा जिला में शोक की लहर दोड़ गयी । उनके शव को प्लेन के द्वारा चरखारी लाया गया जहां मुस्करा रोड पर स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र भर से आए हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम बिदाई दी। अंतिम संस्कार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल’ ट्रफिक पुलिस की तैनाती गयी लेकिन इसके बाद भी भीड़ एवं वाहनों की कतार के चलते महोबा मुस्करा मार्ग आधा घंटा से अधिक जाम रहा तथा भारी संख्या में वाहन जाम में फंसे दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *