महोबा ( बुंदेलखंड )कृष्ण कुमार द्विवेदी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आवास विकास परिषद, विकास प्राधिकरण,जिला पंचायत एवं नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओ पर अंकुश लगाने/जांच किए जाने सम्बन्धी समिति के सभापति नियुक्ति होने पर पूर्व जिला अध्यक्ष/एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने महत्वपूर्ण समिति में जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज,माननीय सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश आदरणीय कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी, माननीय नेता सदन/उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी,माननीय केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी, माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी सहित शीर्ष पार्टी नेतृत्व और समस्त कार्यकर्ता बंधुओं का हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया है l
संसदीय परंपराओं का पूर्ण आदर के साथ पालन करते हुए, लोक-कल्याण तथा जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।
एम एल सी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक विश्वास है यह विश्वास निरंतर बना रहे मेरा भरसक प्रयास होगा कि हर पीड़ित को सुलभ न्याय मिले यह हमारी प्राथमिकता होगी एवं समिति के माध्यम से अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को समाधान हेतु भरसक प्रयास करूंगा l

