डीएम महोबा ने स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के लिए मांगी रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर कड़े तेवर दिखाते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयक निर्माण के वेतन आहरण पर फिलहाल लगाई रोक

महोबा – कृष्ण कुमार द्विवेदी।

विगत दिनों छोटे-छोटे बालकों और युवा पीढ़ी के द्वारा स्कूल पहुंच मार्ग की हालत खराब होने पर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किए गए थे जिसके चलते मंगलवार को
कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में विद्यालयों की अवस्थापना, व्यवस्था के सम्बंध में बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें विद्यालयों में जलभराव, विद्यालय पहुंच मार्ग, विद्यालयों का कायाकल्प, जर्जर भवनों का चिन्हांकन एवं विद्यालयों के ऊपर हाईटेन्शन लाइन की समीक्षा की गई । जिला समन्वयक निर्माण एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा विद्यालयों में जलभराव, विद्यालय पहुंच मार्ग, जर्जर भवन एवं विद्यालयों के ऊपर हाईटेन्शन लाइन की स्पष्ट सूचना प्रस्तुत न कर पाने के कारण, जिलाधिकारी द्वारा रोष प्रकट किया गया और निर्देशित किया गया कि 10 दिन के अन्दर जर्जर भवनों का सत्यापन कराकर ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें साथ ही विद्यालयों में जलभराव, विद्यालय पहुंच मार्ग, तथा विद्यालयों के ऊपर हाईटेन्शन लाइन आदि की समीक्षा करते हुये स्पष्ट कारणों सहित 10 दिन के अन्दर सूचना प्राप्त करायें । उक्त सूचना प्राप्त होने तक खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयक निर्माण के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है । साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दो सप्ताह के भीतर जर्जर विद्यालयों के मूल्यांकन एवं ध्वस्तीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *