
संवाददाता – राहुल कुमार उरई
जालौन में गूंजा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का संदेश
रक्षाबंधन के पर्व से पहले मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की माताओं-बहनों को बड़ी सौगात दी। लखनऊ से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किया। साथ ही रक्षाबंधन पर 27, 28, 29 अगस्त तक प्रदेश की सभी माताओं, बहनों, बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की घोषणा की।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम उरई में जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति ने देखा।
कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, कालपी विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अधिकारी व महिलाएं मौजूद रहीं।

