उरई मे स्वतंत्रता दिवस पर इन्दिरा स्टेडियम में क्रासकंट्री दौड़ का सफल आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत 223 खिलाड़ियों ने लिया भाग

संवाददाता – राहुल कुमार

उरई। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर जिला खेल कार्यालय इन्दिरा स्टेडियम उरई के तत्वाधान में प्रातः 9:30 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई में 05 किमी० बालक/पुरुष एवं 03 किमी० बालिका/महिला वर्ग में जिला स्तरीय क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्र से 184 पुरुष एवं 30 महिला/बालिका कुल 223 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डा० अखिलेश कुमार चिकित्सा अधिकारी एवं क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा के संयुक्त करकमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

प्रतियोगिता के विजयी पुरुष एवं महिलाओं को संदीप गहाई, मण्डल महासचिव, विश्वमानव अधिकार परिषद, वरिष्ठ समाजसेवी प्रशान्त सेंगर एवं सत्यनारायण शुक्ला, समाजसेवी लक्ष्मणदास बवानी, प्रमाकर दुबे, महावीर तरसौलिया उरई के संयुक्त करकमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।

खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र कुशवाहा क्रीड़ा अधिकारी उरई ने किया। इस अवसर पर महेन्द्रनाथ पटेल, माताप्रसाद शाक्यवार, राजेन्द्र कुमार पाल, मुकेश भारतीया, सुरिन्दर कौर, पूजा कुमारी ने प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभायी। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। अन्त में क्रीड़ाधिकारी द्वारा आये हुए आगुन्तकों का आभार व्यक्त कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।

प्रथम – नरेन्द्र कुमार ग्राम कदौरा जालौन, द्वितीय – अभय प्रताप सिंह ग्राम फतेहपुर, तृतीय – दीपू पाल ग्राम अमीठा जालौन। सांत्वना – हर्ष सिंह चतुर्थ, अभिषेक पंचम एवं प्रवेश षष्टम स्थान पर रहे।

प्रथम – कु० रवीना ग्राम उरई, द्वितीय – अंशिका द्विवेदी मु० बघौरा उरई, तृतीय – कु० राधा ग्राम चौरसी। सांत्वना – आलिया मंसूरी चतुर्थ, प्रांसी नागर पंचम एवं निशा सिंह षष्टम स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *