रियल मीडिया न्येज नेटवर्क
कालपी,जालौन। बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कदौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ज्योति कमल गुप्ता (50) पुत्र श्रीधर गुप्ता, निवासी कालपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, ज्योति कमल गुप्ता इकौना क्षेत्र के जंगल में स्थित धनी बाबा मंदिर के पास रहते थे। उन्होंने मंदिर के समीप जंगल में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कदौरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।
बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मंदिर के पास जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
