संवाददाता – राहुल कुमार उरई
बरही बम्बा से बसरेही तक 23 किमी सड़क की मांग तेज, ग्रामीणों ने किया ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ का ऐलान
कदौरा/चंदरसी – उरई मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली बरही बम्बा से बसरेही, चंदरसी होते हुए जाने वाली 23 किमी ग्रामीण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। बरसात में सड़क पर घुटनों तक कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार PWD और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। अब ग्रामीणों ने एकजुट होकर ‘सड़क बनाओ आंदोलन’ शुरू करने का ऐलान किया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो उरई-कदौरा मार्ग पर धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा।
