भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा क्षेत्र ग्रामीणों ने बिबांर से छानी,कल्ला, मवईजार,बिदोखर, इंगोहटा होते हुए हमीरपुर तक रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि कुछ वर्षों पूर्व तक इस मार्ग पर नियमित रूप से रोडवेज बस चलती थी। जिससे उन्हें जिला मुख्यालय और अन्य कस्बों में आने-जाने में विशेष सुविधा मिलती थी। इंगोहटा निवासी राकेश , दिनेश,ओंकार,सज्जन, महिपत, राजाराम, सुंदरलाल, श्यामलाल आदि का कहना है कि बस सेवा बंद होने से प्राइवेट वाहनों पर निर्भर हो गए हैं। जिनका किराया काफी अधिक है। इससे विद्यार्थियों,नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीब तबके के लोग मंहगा किराया वहन करने में असमर्थ हैं। जिससे उनकी आवाजाही सीमित हो गई है। लोगों ने परिवहन विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भेजी गई छह नई रोडवेज बसों में से कम से कम एक बस को बिबांर से हमीरपुर के बीच इंगोहटा मार्ग पर संचालित किया जाए। इससे आवागमन सरल होगा।
Related Posts
रातों-रात ठीक होकर चालू हो गए प्रसव केंद्र के कूलर
खबर का असर भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांकी मार्ग में संचालित प्रसव केंद्र में गर्मी से प्रसूताओं का बुरा हाल…
फैक्ट्री से जबरिया ट्रक ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भरुआ सुमेरपुर। गत 23 जून की रात 10:00 बजे असलहो के दम पर जे के सीमेंट फैक्ट्री से जबरिया ट्रक…
खाद्य विभाग की टीम ने छापा मार लिए दूध के नमूने
रियल मीडिया नेटवर्क भरुआ सुमेरपुर। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने कस्बे में छापा मारकर तीन दूधियों के दूध…
