
सुरक्षा के लिए तैनात रहा भारी पुलिस बल
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार को बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिव मंदिर के दर्शन पूजन के लिए तड़के से शिव भक्तों का तांता लग गया। बढ़ती हुई भीड़ को देखकर यह सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यहां पूरे दिन मेला लगा रहा।
सिमनौडी, कारीमाटी, सौंखर के मध्य बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिव मंदिर में सावन मास के सभी सोमवारों को भारी भीड़ उमड़ती है। इस सोमवार को भी तड़के से शिव भक्तों की भी उमड़ने लगी। भीड़ को बढ़ता देखकर थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने यहां सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। मंदिर प्रांगण में वाहनों के लिए पार्किंग का इंतजाम नहीं होने पर पुलिस ने सौंखर एवं सिमनौडी तिराहे पर बैरियर लगाकर चार पहिया एवं ऑटो वाहनों को रोकने के इंतजाम किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विल्वपत्र,तुलसी, फुल,शहद,गंगाजल, दूध, दही,घृत से अभिषेक करके क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की और आश्रम के महंत द्वारका दास महाराज से आशीर्वाद लिया। कस्बे के व्यापारी कल्लू गुप्ता ने भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
