महिला अधिनियम पास न हो पाने पर विपक्ष के खिलाफ की गई प्रेस वार्ता

जिला कार्यालय में किया गया जन आक्रोश सम्मेलन

हमीरपुर। महिला अधिनियम पास न हो पाने से खफा भाजपा ने विपक्षियों को इसका जिम्मेदार बताकर उन्हें महिला विरोधी बताया है। विपक्ष के खिलाफ इसी मुहिम के चलते जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान मिले।
इसके बाद जिला कार्यालय में जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए नारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को आगे आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया। इसके बाद पदयात्रा व पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आराधना राजपूत, अशोक तिवारी, आशारानी कबीर, साधना सिंह, रेखा सिंह, सीमा, उमा दीक्षित, सीमा वर्मा, लक्ष्मी रतन साहू, मुकेश प्रजापति, उमेश सिंह, शिवनरायन सोनकर, कुलदीप निषाद, आशीष पालीवाल, अरविन्द श्रीवास्तव, भार्गव मिश्रा, कैलाश गुप्ता, रणबीर सिंह, अरिमर्दन सिंह, अंकित गुप्ता, योगेंद्र दीक्षित, प्रमोद वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *