पांच दिन पूर्व खुली फ़ास्ट फ़ूड की दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर से लगी आग,सिलेंडर में हुआ विस्फोट



हमीरपुर। कुरारा कस्बे के बेरी रोड़ में पांच दिन पूर्व खुली फ़ास्ट फ़ूड की दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से दहशत में आये दुकान मालिक द्वारा भाग खड़े होने के बाद सिलेंडर में हुए विस्पोट से आसपास के लोगो की छतें हिल गई। मौके पर आसपास के लोगो द्वारा आग पर काबू पाया गया। वही पंहुचे दमकल दस्ते ने फैली आग को बुझाया।
कुरारा कस्बे के बेरी रोड़ में अशोक गुप्ता के मकान में दुकान भाड़े पर लेकर सरसई गांव निवासी साकेत कुमार प्रजापति पुत्र बद्री प्रसाद प्रजापति द्वारा औरा फ़ास्ट फ़ूड के नाम से बीते 15 जून को उद्घाटन किया गया था। पांच दिन बाद ही दुकान में सिलेंडर में आग लग जाने से दुकान सहित सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया है। वही बगल की दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ है। पड़ोसी प्रमोद कुमार ने बताया कि आग देख दुकान संचालक साकेत फरार हो गया। आसपास के लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। आग लगने के 7-8 मिनट बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिससे आसपास के लोगो के मकान हिल गए। मौके पर पंहुची सब इंस्पेक्टर अंजली शर्मा व सब इंपेक्टर सत्यम सिंह ने जांच पड़ताल की। आग से संचालित फ़ास्ट फ़ूड की दुकान पूरी तरह जल गई वही पड़ोस के प्रमोद विश्वकर्मा जो कि किराने की दुकान चलाते है उनकी दुकान का भी बाहर रखा सामान जल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *