गल्ला व्यापार मंडल एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन


भरुआ सुमेरपुर। गल्ला व्यापार मंडल एसोसिएशन ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
शनिवार को कस्बे की नवीन गल्ला मंडी पहुंचे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा को गल्ला व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। गल्ला व्यापार मंडल एसोसिएशन ने अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आढ़तियों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा कर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में आढ़तियों ने मांग रखी है कि गल्ला मंडी के चारों कोनों में पेयजल के लिए एक-एक हैंडपंप स्थापित कराया जाए। सड़कों की मरम्मत एवं नालों की की सफाई कराई जाए। मंडी के अंदर कम से कम पांच गोदाम और बनाए जाएं। मंडी के अंदर पार्कों का सुंदरीकरण कर व्यापारियों एवं किसानों के खान-पान के लिए कैंटीन खुलवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे, रामकृष्ण गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री कृष्णकुमार गुप्ता रामू, कुंजबिहारी पांडे, राघवेंद्र पांडे, पवन पांडे, विपिन कुमार,राजू गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *