भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मीनाक्षी पैलेस से थाना चौराहा तक निकला जुलूस
हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में आज मौदहा नगर में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया। पदयात्रा मीनाक्षी पैलेस से प्रारंभ होकर थाना चौराहा तक निकाली गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया।
भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में यह पदयात्रा निकाली गई। महिला मोर्चा ने महंगाई, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा।
जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओं को उज्ज्वला, आवास, शौचालय, मातृ वंदना जैसी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित और सशक्त हुई हैं।
थाना चौराहा पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान “विपक्ष होश में आओ”, “महिला विरोधी नीतियां नहीं चलेंगी” के नारे लगे।
इस अवसर पर भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, ज्योत्सना सिंह पूर्व प्रधान, साधना सिंह, हिना परवीन, उमा सिंह, रामदेव सिंह, बाल्मीक गोस्वामी, लवलेश शिवहरे, अरविन्द शर्मा, आकाश त्रिपाठी, नितिन ओमर, उत्तम सिंह, प्रमोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा, विपक्ष का फूंका पुतला
