खबर का असर
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बस स्टाप में बांदा तिराहे को टी आकर देकर चौडीकरण कराने के कार्य के लिए नाला खोदकर कार्य ठप कर देने की खबर प्रकाशित होते ही शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की फटकार पर ठेकेदार ने आनन फानन कार्य शुरू कराया है। इससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
पीडब्ल्यूडी कस्बे के बस स्टाप में हाईवे से निकले बांदा मार्ग के पास टी आकार देकर निर्माण करा रहा है। विगत दिवस ठेकेदार ने बस स्टाप के पास नाला खोदकर छोड़ दिया था। इससे दुकानदार परेशान थे। उनका व्यापार ठप हो गया था। इस खबर को शुक्रवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था खबर के प्रकाशित होते ही पीडब्ल्यूडी की फटकार के बाद ठेकेदार ने तत्काल कार्य शुरू कराया है। कार्य शुरू होते ही बस स्टाप के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। दुकानदार को कहना था कि कार्य ठप होने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा था और वह परेशान थे कार्य शुरू होने पर सभी ने अखबार के प्रयास को सराहते हुए हर्ष जताया है।

