गर्मी के कहर से हांफने लगे ट्रांसफार्मरफुंक रहा है तेल


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। गर्मी का सितम बढ़ते ही विद्युत वितरण के लिए 33/11 केवी पावर हाउस में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। तेल कम होने पर गुरुवार को सुबह आपूर्ति ठप करके तेल आपूर्ति कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गयी।
गर्मी का कहर अब सितम ढाने लगा है। विद्युत वितरण के लिए ट्रांसफार्मरों में गर्मी के चलते तेल कम होने लगा है। गुरुवार को सुबह कस्बे के पावर हाउस में लगे 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर में तेल कम होने पर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप करनी पड़ी और ट्रांसफार्मर में तेल की आपूर्ति कराने के बाद सप्लाई को बहाल किया गया।
विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के चलते आपूर्ति को लगे ट्रांसफार्मरों में तेल की कमी हो जाती है। इसको बराबर चेक किया जाता है। पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में तेल कम हुआ था। सुबह तेल की आपूर्ति कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *