खबर का असर
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत सौंखर के मजरा नरायनपुर में नालियां जाम होने से गंदा पानी रास्ते में बहने की खबर प्रकाशित होते ही गुरुवार को गांव में साफ सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया गया। इससे ग्रामीण ने राहत की सांस ली है।
सौंखर के मजरा नरायनपुर की गंदगी की खबर को गुरुवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर के छपते ही नींद से जागे पंचायत विभाग ने सुबह आनन फानन में सफाई कर्मी को भेजकर जाम पड़ी नालियों की साफ सफाई कराई है। नालियां साफ होने से ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

