भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के स्टेशन मार्ग में संपन्न हुई कसौंधन समाज की बैठक में समाज के सायर मौदहा में बने बागेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार पर गहन मंथन करके उसका निर्माण कराये जाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज को संगठित करने का निर्णय लिया गया।
कस्बे के स्टेशन मार्ग में चंद्रशेखर कसौंधन के आवास पर हुई बैठक में समाज के कुल देवता बाबा बागेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार पर गहन मंथन करके निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा करके समाज से कुरीतियां दूर करके समाज को शिक्षित बनाकर संगठित करने का निर्णय हुआ।
बैठक में मौदहा से आए शैलेंद्र कसौंधन, अवधेश कसौंधन, लड्डू कसौंधन, आशीष कसौंधन, संजय कसौंधन, सत्यप्रकाश कसौंधन, चुन्नू कसौंधन, चंद्रशेखर कसौंधन, पिंटू आदि मौजूद रहे।

