रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को शाम 4:00 बजे मौसम ने अचानक पलटी मार और कस्बा सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली लोग इस बारिश को प्री मानसून की बारिश के रूप में देख रहे हैं।
सुबह से लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान थे। इसी बीच शाम 4:00 बजे मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ हुई गर्जना के साथ कस्बा सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश हुई इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। किसान इस बारिश को प्री मानसून की बारिश मान रहा है। किसानों का कहना है कि इस बारिश के बाद जुताई का मार्ग प्रशस्त हो गया। किसान अब खरीफ की फसलों की तैयारी में जुट जाएगा।
