घाटमपुर (कानपुर)। रविवार की शाम कस्बे के मूसानगर रोड पर ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। कस्बा मूसानगर (कानपुर देहात) के ग्राम फत्तेपुर निवासी मुख्तार (44) अपनी बहन, बहनोई के साथ आटो रिक्शा से एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही घाटमपुर कस्बा के मूसानगर रोड पर स्थित कटियार भठ्ठा के पास पहुंचा। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार मुख्तार और बाइक पर सवार ग्राम सिलवटी थाना मौदहा (हमीरपुर) निवासी अनिरुद्ध (23) एवं उसका साथी निवासी ग्राम लेवा सिसोलर (हमीरपुर) रिंकू (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद ऑटो सवार मुख्तार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिरुद्ध और रिंकू को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
Related Posts
सफाई कर्मचारियों की तैनाती को लेकर चिंता जताई
विधायक ने संयुक्त समिति की बैठक में उठाए मुद्देअवध दीक्षितघाटमपुर (कानपुर)। शुक्रवार को विधान सभा की संयुक्त समिति की बैठक…
ओला बारिश से चौपट फसल देख किसान ने पी डाई
रियल मीडिया न्यूज नेटवर्ककुठौंद (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव आल में प्राकृतिक आपदा ने एक किसान की जिंदगी को…
बेहंटा बुर्जुग गांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु पुरी उड़ीसा की तर्ज पर होता है आयोजनअवध दीक्षितघाटमपुर (कानपुर)। उड़ीसा (पुरी) की…
