घाटमपुर (कानपुर)। बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सर्किट हाउस में घाटमपुर के भाजपा नेता सुरेश सोनी व गुड्डू सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर उन्होंने घाटमपुर नगर में विराजमान मां कूष्मांडा देवी मंदिर का हालचाल जानने के साथ ही नगर का भी कुशलछेम लिया। उन्होंने कूष्मांडा देवी के दर्शन के लिए इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि घाटमपुर में माता जी व चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन के लिए शीघ्र ही कोई निश्चित प्रोग्राम तय करेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति ने कानपुर नगर और कानपुर देहात के पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की जानकारी ली। तथा संगठनात्मक अनुभवों पर विशेष रुचि दर्शाई।

