घाटमपुर में अधेड़ ने, ट्रेन से कटकर जान दी

घटना के पीछे मानसिक तनाव बताया गया

छोटे भाई और पिता ने भी की थी आत्महत्या
अवध दीक्षित
घाटमपुर (कानपुर)। गुरुवार की सुबह कस्बे के कानपुर बांदा रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसकी पहचान होने के बाद परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे मानसिक तनाव बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घाटमपुर कोतवाली के परास गांव निवासी संजीव तिवारी (52 वर्ष) के कोई संतान नहीं थी। जिसके चलते वह मानसिक तनाव में गुजर रहा था। परिवार में उसके वृद्ध मां और पत्नी ही हैं। बताया गया की उसके छोटे भाई ने काफी पहले आग लगाकर और पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
संजीव तिवारी खेती बाड़ी के साथ घर का कामकाज देखता था। लेकिन, कोई उत्तराधिकारी न होने के चलते वह काफी तनाव में रहता था।
बीते बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह टीशर्ट और लोअर पहनकर घर से बाइक लेकर निकल पड़ा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इधर गुरुवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने घाटमपुर कस्बे के गोपालपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग में ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव कटा हुआ पड़ा देखा। ट्रैक के किनारे एक बाइक भी खड़ी थी। अधेड़ ने जबलपुर लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दी थी।
सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर सूचना पाकर मृतक के परिजन घाटमपुर पहुंचे। मौके पर पहुंची संजीव की मां और पत्नी का रो रोकर हाल बेहाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *