आचार्य गोरेलाल त्रिपाठी की 36 वीं पुण्यतिथि कल


कानपुर। प्रखर शिक्षाविद एवं उत्कृष्ट परशुराम अभिनेता स्व.आचार्य गोरेलाल त्रिपाठी की 36 वीं पुण्यतिथि कल (शुक्रवार) को उनके आवास देवनगर (कानपुर) में मनाई जायगी।
यह जानकारी उनके सुपुत्र एवं जयतु हिन्दू विश्व” मासिक पत्रिका के संपादक विजय प्रकाश त्रिपाठी ने दी। बताया कि समारोह में उनकी लिखी पुस्तक “भदेली बोलती है” व “जयतु हिन्दू विश्व” मासिक के आचार्य गोरेलाल त्रिपाठी विशेषांक का लोकापर्ण भी होगा l
बताया कि समारोह में कई नामी कवि, लेखक, रंगकर्मियों और गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *