अज्ञात वाहन ने हाईवे में गौवंश को कुचला हुई मौत


० नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी से हटाया शव

भरुआ सुमेरपुर। तपोभूमि पुल के पास बीतीरात अज्ञात वाहन ने बेसहारा गोवंश को कुचल दिया इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई सुबह गोवंश का क्षत विक्षत शव देखकर लोगों का मन व्यथित हो उठा। सूचना पाकर नगर पंचायत टीम ने शव को आनन फानन में मौके से हटाकर मामले के निस्तारण किया। सवाल यह उठ रहा है कि जिलाधिकारी की सख्त आदेश के बाद बेसहारा गोवंश संरक्षित क्यों नहीं हो रहा है जबकि कस्बे में कान्हा गौशाला संचालित हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बताया कि तड़के जब वह तपोभूमि जा रहे थे तब हाईवे में तपोभूमि पुल के समीप एक बेसहारा गोवंश का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। गोवंश की इस दूर्दशा पर राहगीरों ने गहरा दुख जताते हुए सवाल उठाया की आदेशों के बाद इसको क्यों संरक्षित नहीं किया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी आरबी यादव ने बताया कि मार्च तक कान्हा गौशाला में 600 से अधिक गोवंश संरक्षित था अब महज 350 गोवंश संरक्षित है। इससे सहज अंदाजा लग रहा है कि कस्बे में गोवंश पूर्ण रूप से संरक्षित नहीं हुआ है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य ने फोन नहीं रिसीव किया
उसके पूर्व उन्होंने कहा था कि गोवंश पूर्ण रूप से संरक्षित हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *