जलाला गांव में आज भी राहुल पांडेय है जिलाधिकारी


भरुआ सुमेरपुर। ब्लॉक क्षेत्र का एक ऐसा विद्यालय है। जहां आज भी राहुल पांडेय जिलाधिकारी है और अजीत कुमार निगम खंड शिक्षा अधिकारी है। जबकि इन अधिकारियों का तबादला हुए एक वर्ष बीत चुका है।
विकासखंड क्षेत्र के जलाला गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कार्यालय के बगल में जिले के अधिकारियों के नाम की पट्टिका बनी हुई है। जिसमें करीबी एक वर्ष पूर्व स्थानांतरित होने वाले जिलाधिकारी राहुल पांडेय आज भी यहां पर जिलाधिकारी हैं। इसी तरह खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम का स्थानांतरण भी काफी समय पहले हो गया था। लेकिन आज भी इनका नाम पट्टिका में अंकित है। छात्र छात्राओं ने पूछने पर बताया कि जनपद के जिलाधिकारी राहुल पांडेय हैं। वहीं कुछ बच्चों ने कुछ कहने से बचते रहे। बच्चों का कहना था कि अगर वह कुछ बोलेंगे तो प्रधानाध्यापिका उनको दंड देंगी। प्रधानाध्यापिका इरम शाहिद ने कहा कि अभी पेंटिंग का बजट नहीं आया है। बजट आने पर नाम बदल दिए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि विद्यालयों में लिखे नामों के अपडेट करने के आदेश पहले से जारी है।अगर कहीं ऐसा है तो प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *